इटावा – स्थानीय परिवाद समिति की अध्यक्ष भाजपा नेत्री डॉ ज्योति वर्मा ने सर्कस के कलाकारों को किया सम्मानित। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और फिट रहने का राज किसी जिम्नास्टिक कलाकार के हैरतअंगेज करतबों को देखकर लगाया जा सकता है।
करतब जब कोई महिला करे तो वह वाकई सम्मान की हकदार होती है। महिला जब जोखिम भरे करतब से दर्शकों का मनोरंजन करें, तब वह सम्मान के हकदार बन जाते हैं। डॉ ज्योति वर्मा ने एशियन सर्कस के 21 कलाकारों सम्मानित किया जिसमे 14 महिला कलाकार शामिल थी।
महिलाओं को घर की लक्ष्मी हैं बेटियां मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही आठ पुरुष कलाकारों को उनके जोखिम भरे करतब दिखाने पर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोरमा वर्मा, आंचल वर्मा, मुनिराज वर्मा, अमृषा पटेल, उज्ज्वल पटेल ,टीपू यादव, सर्कस के प्रबंधक मो.शकील स्टाफ मौजूद रहे।