इटावा – अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले अधिकारी/कर्मचारी गणों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सम्मान देकर दी गई भावपूर्ण विदाई , की गई उज्जवल भविष्य की कामना।
आज दिनांक 31.07.2021 को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अधिकारीगण एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा व क्षेत्राधिकारी यातायात इटावा द्वारा स्मृति चिन्ह व पौधा भेंट कर एवं उड़ाकर भावभीनी विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई सहायता के लिए आश्वस्त किया गया।
सेवानिवृत्त हुए अधिकारीगण एवं कर्मचारियों का विवरण निम्न वत है
1- निरीक्षक मालायादव
2- उपनिरीक्षक श्री रामवीर सिंह
3- उपनिरीक्षक श्री राजकिशोर
4- उपनिरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह
5- मुख्य आरक्षी श्री उदय प्रकाश मिश्रा
6- मुख्य आरक्षी श्री वादशाह सिंह
7- मुख्य आरक्षी शिव कुमार
8- मुख्य आरक्षी महाराज सिंह
9- आरक्षी रणजीत राय
10- आरक्षी हरीनारायण
सोशल मीडिया सेल
जनपद इटावा