इटावा – नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार का पालिका परिसर कार्यालय में हुआ विदाई समारोह।
अनिल कुमार का शासन द्वारा हाथरस स्थानांतरण कर दिया गया है इसी के चलते आज नगर पालिका कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा अनिल कुमार को सादगी के साथ विदाई दी गई और उनके नए कार्य क्षेत्र के लिये शुभकामनाएं दी गई।
उनकी जगह पर विनय कुमार मणि त्रिपाठी को इटावा नगर पालिका का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।