इटावा – जैन समाज द्वारा आज मंगलवार को श्रुत पंचमी महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। जैन धर्म के प्रथम ग्रंथ सतखंडा के पूर्ण होने की याद में यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन ग्रंथो की पूजा की जाती है।
जैन समाज के प्रसिद्ध आचार्य प्रमुख सागर महाराज का प्रवास लालपुरा मंदिर में चल रहा है। आचार्य द्वारा बच्चो को संस्कार दिए गए और बड़ो की जीभ पर सोने चांदी की कलम से ओम लिखवाया गया। इस अवसर पर जिनवाणी पालकी यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओ द्वारा ग्रंथो को मस्तक पर धारण कर यात्रा निकाली गई।
जैन आचार्य ने महापर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। विभिन्न जनपदों से आये श्रद्धालुओं ने जैन आचार्य को श्रीफल अर्पित किए।