इटावा – संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में भारत बंद के आह्वान को लेकर प्रदर्शन किया। हालांकि भारत बंद बेअसर रहा।
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आंबेडकर चौराहे पर रोक दिया।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को आगे नहीं जाने दिया। जुलूस पर रोक लगे होने की जानकारी देते हुए आंदोलनकारियों से वहीं ज्ञापन ले लिया गया।
किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजीव यादव ने आरोप लगाया कि उनके नेताओं को नजरबंद कर दिया है।
किसानों ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों, बिजली बिल वापसी तथा एमएसपी की गारंटी कानून के लिए किसान आंदोलन को चार महीने पूरे हो गए हैं।
मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान यूनियन के जिला संरक्षक चौधरी सुरेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष रामप्रकाश पोरवाल, संतोष शाक्य, नाथूराम यादव, शिवराम सिंह यादव, अनिल दीक्षित, संतोष राजपूत, प्रेमशंकर यादव, टेंपो चालक यूनियन के सीटू, बबलू, मुलायम सिंह राजपूत, मंत्री नरेन्द्र शाक्य, सुरेन्द्र यादव, सैफई तहसील अध्यक्ष जनवेद सिंह ने भाग लिया।