[ad_1]
इटावा- गर्भवती की मौत, ससुराली फरार, महिला के गले में रस्सी कसने के निशान ।
यूपी के इटावा जिले में चौबिया थाना क्षेत्र के नगला सबी में रविवार सुबह गर्भवती पूजा (28) की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फंदे से उतारकर ससुराल वाले मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
महिला के गले में रस्सी कसने के निशान हैं। ग्रामीणों ने ससुरालियों को भागता देख उनके घर पहुंचे तो गर्भवती फर्श पर मृत पड़ी हुई थी। यह देख ग्रामीणों ने जानकारी महिला के परिजनों व पुलिस को दी।
पुलिस ने कमरे की छानबीन की। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और रस्सी गायब थी। पूजा के पिता कोटा डीलर ने ससुरालियों पर बेटी की गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।.
[ad_2]