इटावा:- महेवा ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे ने जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव पर उनको बदनाम करने का आरोप लगाया। प्रेस वार्ता कर अशोक चौबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी खात्मे की ओर है इसी लिये पार्टी के नेता अपना जनाधार बढ़ाने के लिये उनको बदनाम करने की साजिश के तहत प्रधान को आगे कर अनर्गल आरोप लगा रहे है। अशोक चौबे ने आगे कहा कि जिलाधिकारी से मिलते समय जिन प्रधानों शिववीर दिवाकर प्रधान फतेहपुरा, नत्थू दोहरे प्रधान लखना देहात, सतीश चंद्रप्रधान नगला कले,वीर सिंह दोहरे प्रधान लवेदी, उदयवीर प्रधान दुर्गापुरा नाम मीडिया को बताए गए थे उनमें से कोई प्रधान साथ मे नही था वो सभी उनके साथ है। अशोक चौबे ने इस बात की पुष्टि के लिये उन सभी प्रधानों के शपथ पत्र मीडिया के सामने रखे। उन्होंने बताया कि वो जिलाधिकारी से मिल कर अपने ऊपर लगे आरोपो की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे और यदि जांच में कुछ नही निकला तो आरोप लगाने वाले प्रधान और जिलापंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मान हानि का दावा करेंगे।
