इटावा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के दिशा निर्देश पर आज सातवें दिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इटावा पर अध्यक्ष मलखान सिंह यादव के नेतृत्व में सेवा सत्याग्रह द्वारा जरूरतमंद को भोजन कराने और वितरित करने का अभियान उत्साह से कांग्रेस जनों द्वारा जारी है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा सरकार अपनी दमनकारी नीतियों से सेवा भाव से सहयोग करने वाले लोगों को हतोत्साहित करने का कार्य कर रही है। हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयाई हैं सरकार की दमनकारी नीतियों का जवाब सेवा सत्याग्रह करके गांधीवादी नीतियों से देंगे। हमारे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय अजय कुमार लल्लू जी पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज किए गए उनको तत्काल प्रभाव से वापस लेकर उन्हें रिहा किया जाए। खाना वितरित करने वालों में पूर्व प्रत्याशी कोमल सिंह कुशवाहा पूर्व शहर अध्यक्ष राशिद खान वरिष्ठ नेता आशुतोष दिक्षित आलोक यादव अरुण यादव हरेंद्र सिंह सरवर अली मुबारक अली सरवरी बेगम कमला वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
